महुआ टांड़ में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त:मां और 3 साल के बच्चे की मौत, खराब ऑटो को रस्सी से खींचते वक्त पलटा

नेतरहाट जिले के महुआ टांड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोहर पाट में ऑटो पलटने से 30 वर्षीय सरिता देवी और उनके 3 वर्षीय बेटे आर्यन बेक की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब पांच लोग महुआ टांड़ बाजार जा रहे थे। रास्ते में ऑटो खराब हो गया। यात्रियों ने दूसरे ऑटो की मदद से खराब ऑटो को रस्सी से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो पलट गया। ऑटो के पलटने से दोनों की दबकर मौत हो गई मृतक सरिता देवी के पति निर्मल बेग ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा महुआ टांड़ बाजार जा रहे थे। सोहर पाट के पास ऑटो के पलटने से दोनों की दबकर मौत हो गई। गुमला सदर थाना के एसआई विनय कुमार महतो ने शुक्रवार शाम को सदर अस्पताल में शवों का पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *