भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा महुआ बीनने जंगलों में आग लगा रहे हैं जिससे पौधे भी जलकर नष्ट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा आग लगाने से तेंदूपत्ता के लिए तैयार हो रहे पौधों को नुकसान हो रहा है। गांव-गांव में इन दिनों जंगलों में आग लगाई जा रही है, जिसकी वजह से तापमान भी बढ़ रहा है, जिले के मोखपाल , भुसरास पहाड़ियों में रोज आग लगाई जा रही है, जिसकी वजह से जंगल जलकर नष्ट हो रहा है। हर साल गर्मी के सीजन से पहले वन विभाग द्वारा जंगलों में आग को रोकने कार्यशाला की जाती है, पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है।


