महेंद्रगढ़ में नाबालिग लड़की लापता:राजस्थान से मौसी के घर आयी थी; मौसेरे भाई की शादी के दिन घर से निकली

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक गांव से एक नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर शादी के प्रोग्राम में आई हुई थी। वह अज्ञात कारणों के चलते घर से बिना बताए कहीं चली गई। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी अनुसार राजस्थान के गांव सूरजगढ़ निवासी एक महिला ने सदर थाना सतनाली में शिकायत दी। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का व छोटी लड़की 17 वर्ष 9 माह की है। वह अपनी बहन के घर गांव डीगरोता में उसके बच्चों की शादी में आई हुई थी। बच्चों की शादी 14 व 15 दिसंबर की थी। उसकी लड़की 10 दिसंबर से अपनी मौसी के घर शादी के प्रोग्राम में आई हुई थी। महिला ने बताया कि 15 दिसंबर को शादी वाले दिन उसकी लड़की सुबह लगभग सवा 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। हमने अपने लेवल पर इधर-उधर व रिश्तेदारियों में बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसकी बेटी ने काले रंग की जींस पेंट, शर्ट और काले रंग का कोट कैप के साथ पहना हुआ है। उसकी बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज की जाए और उसकी तलाश करवाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *