महेंद्रपुर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्योहार

दुर्गूकोंदल| महेंद्रपुर आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्योहार मनाया गया। इस दौरान बच्चों और माताओं की वजन नापी गई। ग्राम पंचायत राउरवाही के सरपंच बलराम टेपरिया ने बच्चों का वजन मापन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन मापन कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने कहा। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदा सलाम, मीना उयके, शशि उयके, उर्मिला सलाम, महेश्वरी उयके, कौशिल्या उयके आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *