भास्कर न्यूज| रोपड़ जंगलात वर्कर यूनियन वर्करों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सिविल सचिवालय गेट पर रोष धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि वन मंडल रोपड़ ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के फैसले अनुसार जंगलात वर्करों का बनता पिछला एरियर विभिन्न मंडलों को ढाई महीने से पहले हाईकोर्ट के आदेशानुसार वित्त विभाग को भेजा था। उन्होंने कहा कि रोपड़ मंडल और गढ़शंकर मंडल के वर्करों के साथियों का एरियर खजाना दफ्तर ने डालना था, लेकिन खजाना दफ्तर ने अभी तक एरियर नहीं डाला है। उन्होंने कहा कि खजाना दफ्तर की तरफ टाल-मटोल की जा रही है, जिसके चलते वर्करों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर बनता एरियर जल्द नहीं डाला गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।


