मांग: केलो नदी को प्रदूषण से बचाने समिति गठन करें

रायगढ़| जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली केलो नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए रायगढ़ बचाओ -लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से भेंट कर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति गठित करने की मांग की। संस्था के प्रमुख विनय शुक्ला ने बताया कि केलो नदी का प्रवाह जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होता है और इसे प्रदूषित करने वाले उद्योग और खनन क्षेत्र लगातार इसमें अपशिष्ट मिला रहे हैं। नदी का प्रशासनिक नियंत्रण सिंचाई विभाग के तीन अलग-अलग कार्यपालन यंत्रियों के अंतर्गत होने से जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सांसद, सभी विधायक, संबंधित एसडीएम, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि को शामिल कर समिति का गठन किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *