धमतरी| अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर धमतरी में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया। गुरूवार को कर्मचारियों के साथ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंदूलाल चन्द्राकर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार वादे के मुताबिक कर्मचारियों के हित में अपनी घोषणा को पूरा नहीं किया। चुनाव के समय कर्मचारियों से जो वादा किया गया था, उसे भी अब तक पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने सभी संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में लिपिक वर्ग संयोजक देवेन्द्र कुमार वासनिक, बसंत कश्यप, ऋतुराज साहू, मनोज साहू आदि उपस्थित रहे।


