मांग : स्वास्थ्य भवन के घेराव और धरना में नारायणपुर के एनएचएम कर्मी शामिल हुए

भास्कर न्यूज | नारायणपुर छग प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर में ग्रेड पे, नियमितीकरण, मेडिकल अवकाश, स्थानांतरण नीति, सी आर व्यवस्था में सुधार, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित अन्य मांग को लेकर एकदिवसीय स्वास्थ्य भवन घेराव का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें नारायणपुर से भी एनएचएण कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए।उक्त आयोजन को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव द्वारा मांगों के संबंध में चर्चा के लिए संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से विभिन्न मांगों के संबंध में सार्थक चर्चा की और समय सीमा में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात मिशन संचालक सह आयुक्त डॉ प्रियंका शुक्ला से मांगों के संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मिशन संचालक सह आयुक्त ने कहा स्वास्थ्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया है कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को एक महीने में अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। कर्मचारियों की कोई भी समस्या नहीं होंगी तथा आने वाले समय में एनएचएम कर्मचारियों के लिए अच्छे पॉलिसी लाने की बात कही। चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि भी उपस्थिति थे। एनएमएच कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी, कौशलेश तिवारी ने कहा संघ 20 वर्षों से मांग करता आ रहा है, लेकिन आज पर्यंत तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि मणिपुर, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु में नियमितीकरण एवं मेडिकल अवकाश जैसे कई महत्वपूर्ण सुविधा दी जा रही है। मिशन संचालक सह आयुक्त से मांगों के संबंध मंे चर्चा करते प्रतिनिधिमंडल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *