जालंधर | प्राचीनतम मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नपूर्णा अष्टमी महोत्सव होगा। श्री राधा वल्लभ संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित समागम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 24 फरवरी को शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक श्री हरिनाम संकीर्तन होगा। संकीर्तन मंडल के सदस्य और भक्त-वृंद अपनी सुरीली आवाज में मां की महिमा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन की समाप्ति के पश्चात रात 9:30 बजे से भंडारा शुरू होगा।


