मां और दो बेटियों पर युवक ने किया जानलेवा हमला:गंभीर हालत में तीनों को किया कोटा रेफर; 4 साल से शादी करने का बना रहा था दबाव

कोटा में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक ने युवती से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसकी मां और दो बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना इटावा नगर के महावीर नगर इलाके की है। थाना इटावा के उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह यादव ने बताया- परिजनों से जानकारी मिली है कि आरोपी का नाम गोविंद है। वो बारां का रहने वाला है और इनका दूर का रिश्तेदार है। वो इस परिवार की एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर मंगलवार देर शाम गुस्से में गोविंद स्कूटी से उनके घर पहुंचा और चाकू लेकर उनकी मां मांगीबाई और दोनों बहनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद वो फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों लहूलुहान पड़े थे। पड़ोसी घायलों को अस्पताल ले गए। मां और दोनों बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी गोविंद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 4 वर्षों से बना रहा था शादी का दबाव युवती के भाई हेमंत प्रजापति ने बताया- गोविंद दूर के रिश्तेदार है। वो पिछले 3-4 वर्षों से उनकी बहन से शादी का दबाव बना रहा था। परिवार पर लगातार दबाव डालने के साथ-साथ धमकियां भी देता था। मंगलवार को गोविंद के माता-पिता शादी की बात करने के लिए उनके घर आए थे, लेकिन परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी से गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *