मां कमलेश देवा जी मंदिर में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया

जालंधर| सोमवार को बस्ती दानिशमंदां के शिवाजी नगर स्थित मां कमलेश देवा जी मंदिर में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसका आयोजन पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इनोसेंट हार्ट्स सुपर स्पेशलिटी के सहयोग से किया। कैंप में डॉक्टरों ने 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में दांत, दिमाग व रीढ़ की हड्डी, गंभीर सिर दर्द, सांस, गर्दन दर्द, छाती में दर्द, आंखों सबंधी अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की जांच की। जरूरतमंद रोगियों के शुगर, बीपी व यूरिक एसिड टेस्ट भी फ्री किए गए। कैंप में पार्षद ज्योति लोच शामिल रहीं। जबकि डेंटल सर्जन डॉ. माला वालिया, दिमाग व रीढ़ की हड्डी के माहिर डॉ. अतुल शर्मा, एमडी मेडिसिन डॉ. साहिल कालिया, डॉ. एसपी डालिया, डॉ. गुरजिंदर सिंह ने मरीजों की जांच की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *