भास्कर न्यूज | अमृतसर परम पूज्य माता लाल देवी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय व्यापार मंडल के पंजाब प्रधान राजीव अनेजा की ओर से श्री वृंदावन मित्र मंडल प्रीत विहार दिल्ली वालों ने मंदिर मॉडल टाउन रानी का बाग में एक चौकी का आयोजन किया। चौकी में विशेष तौर पर श्री वृन्दावन मित्र मंडल प्रीत विहार दिल्ली वाले राजू अनेजा ने हर साल की तरह मां लाल भवानी का गुणगान किया। व्यापार मंडल के राजीव दुग्गल, विजय सेठ, डॉ. सुरेश सूद, विक्रम बग्गा, राजू नारंग, रंजीत सिंह अरोड़ा, जितेन्द्र, वनीत अरोड़ा, भरत पोपली, मुकेश माही, दीपक शर्मा, राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, राकेश मंगू ने मां की चौकी में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। इसे मौके पर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, भाजपा के देहाती प्रधान अमरपाल सिंह बोनी, नगर निगम के विशाल वधावन, भाजपा के सीनियर नेता राकेश गिल, सेंट्रल हलका इंचार्ज डॉ. राम चावला, नॉर्थ हलका इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, वेस्ट हलका इंचार्ज कुमार अमित, सीनियर भाजपा नेता गुर प्रताप सिंह टिक्का तथा अन्य कई गणमान्यों ने हाजिरी भर कर मां लाल भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


