मां के जहर खाने पर बेटी बोली-भाई मारपीट करता था:बहू ने कहा- सास अपनी बेटी की दूसरी शादी के कारण तनाव में थी

अलवर में 50 साल की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मां की मौत के बाद बहन ने भाई पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अखैपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार करौली कुंड निवासी भगवान यादव की पत्नी सुभाष देवी (50) ने सुसाइड किया है। महिला की बहू का कहना है कि सास अपनी बेटी से मिलकर घर लौटी थी। तब से तनाव में थी। वहीं मृतका की बेटी ने अपने भाई अभिषेक पर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि भाई उसकी मां से मारपीट करता था। मानसिक दबाव के कारण मां ने परेशान होकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बेटी ने बताया कि उसने पहले पति और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी की है। इस कारण परिवार में विवाद बना रहता है। उसका कहना है कि पहले पति को इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन भाई उसे लगातार टॉर्चर करता था। मृतका सुभाष देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं, तीनों का विवाह हो चुका है। पिता भगवान दास हरमल तोलानी के यहां सिक्योरिटी गार्ड हैं। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। शव सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *