भास्कर न्यूज | गढ़वा शनिवार चार जनवरी, संवत 2081, पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी, शनिवार की भोर में गढ़ देवी मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। प्रतिदिन की भांति आज भी प्रातः 5:45 बजे मुख्य पुजारी राजन पाण्डेय, प्रमिला देवी, गंगा जी, पारस जी, राजू जी, जवाहर जी तथा अन्य भक्तों ने मिलकर मंदिर की साफ-सफाई की। इसके उपरांत प्रातः 7 बजे माता रानी का श्रृंगार और भव्य आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने इस पूजन में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित किया और माता गढ़ देवी के जयकारे लगाए।


