भास्कर न्यूज | जामताड़ा मां चंचला वार्षिक महोत्सव का समापन शनिवार को कलश विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव की पूर्णाहुति के दिन समिती की ओर से मंदिर प्रांगण में पंचोपचार पूजा, हवन, गौ माता पूजन, ब्राह्मण भोजन कन्या भोजन, रात्रि में भक्तिजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल ने महोत्सव समिति की ओर से ब्राह्मणों और कन्याओं को वस्त्र व अन्य सामग्री का दान भी किया। कलश विसर्जन यात्रा के पूर्व मुख्य यजमान वीरेंद्र मण्डल ने ढोल- ढाक के साथ मुख्य कलश का विसर्जन किया। इसके बाद यात्रा में महिलाओं और कन्याओं भाग लिया। इस दौरान कलशों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विसर्जन किया गया। वीरेंद्र मंडल ने कहा िक तीन दिनों तक जामताड़ा में धार्मिक नगरी जैसा माहौल रहा। इस बार की मां चंचला कलश शोभायात्रा और महोत्सव ने आयोजन की भव्यता के नए आयाम स्थापित किए। मां चंचला वार्षिक महोत्सव को बड़े ही शांतिपूर्ण और भक्तिपूर्ण माहौल में सुसम्पन्न कराने में जामताड़ा के सभी वर्गों, संस्थानों, व्यावसायिक वर्ग, भक्त जनों और बुजुर्गों का सराहनीय योगदान रहा।


