मां चिंतपूर्णी मंदिर नमक मंडी में मासिक संकीर्तन

अमृतसर | नमक मंडी स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में मां चिंतपूर्णी सेवक सभा ने संकीर्तन का आयोजन किया। धार्मिक समारोह में भजन गायक नवल कुमार वर्मा ने माता रानी का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। वहीं राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका ने अपने साथियों सहित दरबार में माथा टेका। सेवक सभा की ओर से अतिथियों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस मौके पर शंकर अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, अश्वनी जोशी, कृष्णा नैयर, संदीप सेतिया, हिमांशु वर्मा, दिवांशु वर्मा, वरिंदर कुमार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *