नए साल की शुरुआत और मां छिन्नमस्तिका की पूजा को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की कतार करीब दो किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। सिद्ध पीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में राज्य के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे। विधिवत रूप से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु अपने आने वाले दिनों के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना करते हुए आशीर्वाद लिया। लोगों ने पूजा के बाद यहां पिकनिक का भी आनंद उठाया वहीं, मनोरम वादियां और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नए साल का जश्न मनाने के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र शानदार पिकनिक स्पॉट भी बन गया है। जिस कारण यहां भैरवी नदी में नौका विहार के लिए भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। लोग पूजा के बाद यहां पिकनिक का भी आनंद उठा रहे हैं। मंदिर न्यास समिति एवं प्रशासन मुस्तैद
इधर, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्याय समिति एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।


