मां तारिणी मंदिर से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ मंगलवार को हरिणदुकड़ी सार्वजनिक मां तारिणी मंदिर मे मां तारिणी पूजा के अवसर पर 551 महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा कलश लाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को झुपान आया। गांव के बड़ा तालाव से कलश लाने के बाद मंदिर परिसर में पूजा पाठ की गई। पुजारी नकुल मान्ना ने बताया कि मां तारिणी के पूजा में काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। मां तारिणी सब मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मां तारिणी की पूजा 1990 वर्ष से नकुल मान्ना के घर में की जाती है। मनोकामना पूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है वह बुधवार की सुबह पूजा पाठ के साथ-साथ पाठा की बलि चढ़ाता है। साथ ही इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन का भी आयोजन किया जाता है। पूजा पाठ में ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा। सभी ने अनुष्ठान में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *