मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान

भास्कर न्यूज | लुधियाना वैट गंज क्षेत्र स्थित रितेश जैन के निवास पर आयोजित विशेष सत्संग में भक्ति की अविरल धारा बही। इस अवसर पर मां दुर्गा दस विद्या सरकार के चंडी पुत्र और उपासक शिकागो, अमेरिका से सागर नाथ महाराज ने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए मां भगवती बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मां की भक्ति न केवल आध्यात्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि साधक की समस्त भौतिक बाधाओं को जड़ से मिटाने में सक्षम है। सागर नाथ महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी इस संपूर्ण ब्रह्मांड की महाशक्ति हैं। सृष्टि का हर कण उन्हीं के नियंत्रण में है जो भक्त सच्ची श्रद्धा से मां की शरणागति स्वीकार करता है। उसके जीवन से भय का समूल नाश हो जाता है। आयोजक रितेश जैन ने बताया कि सागर नाथ महाराज प्रतिवर्ष अमेरिका से केवल भक्तों के कल्याण और आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए लुधियाना आते हैं। इस पावन समागम में एसबी जैन इंटरप्राइज के प्रमुख सुभाष जैन, चेतन जैन, गौरव जैन, शादी लाल, विमल चंद जैन, मिंटू कालिया, पंकज बांसल, चमन लाल और कृष्ण गोयल आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *