जालंधर | मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी (लम्मा पिंड चौक) में मां बगलामुखी के निमित्त सामूहिक निशुल्क दिव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान बलविंदर से वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार, षोडशोपचार व नवग्रह पूजन करवाकर सपरिवार हवन में आहुतियां डलवाईं। प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने संत कबीर दास के दोहे का उल्लेख करते हुए आध्यात्मिक संदेश समझाया। उन्होंने कहा कि सच्चा फकीर वही है जो लोभ, मोह, अहंकार व आसक्ति से मुक्त होकर भीतर की शांति पाता है। वास्तविक बंधन विचारों के होते हैं, जिनसे मुक्त होकर ही आत्मिक आनंद मिलता है। यहां श्रीकंठ जज, श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल, वेद प्रकाश, ऋषभ कालिया मौजूद थे।


