मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ का पहला चुनाव:रामसेवक पैकरा बने ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ इलेक्शन

मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ का पहला चुनाव 23 दिसंबर को हुआ। ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दो नामांकन दाखिल किए गए थे। सर्वसम्मति से चुनाव निर्विरोध कराया गया। मां कुदरगढ़ी देवी धाम को ट्रस्ट बनाए जाने के बाद इसके अध्यक्ष का कार्यभार सूरजपुर कलेक्टर संभाल रहे थे। मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और ट्रस्ट के आजीवन सदस्य ओमप्रकाश दुबे ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध कराने के लिए सहमति बनाई गई और रामसेवक पैकरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रामसेवक पैकरा के लिए प्रस्तावक और समर्थक भैयाथान के जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह बनें। श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधा युक्त वातावरण बनाया जाएगा मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के प्रथम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने विश्वास दिलाया कि, लोक आस्था की देवी मां कुदरगढ़ी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधा युक्त वातावरण का निर्माण किया जाएगा। देवी के दर्शन को सुलभ बनाने काम होगा। रामसेवक पैकरा ने कहा कि ट्रस्ट मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाएगा और उसका सफल क्रियान्वयन करेगा। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि, मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के माध्यम से मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास होगा। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि, ट्रस्ट के पूर्ण होने पर योजनाबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं की इच्छा और आवश्यकता अनुरूप मंदिर व उसके क्षेत्र का विकास होगा। इसमें आगे भी प्रशासन का सहयोग रहेगा। शक्तिपीठ योजना में शामिल है कुदरगढ़ धाम मां कुदरगढ़ धाम छत्तीसगढ़ सरकार की शक्तिपीट योजना में शामिल है। इसके साथ ही कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। कुदरगढ़ धाम अविभाजित सरगुजा में सिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है। कुदरगढ़ धाम में रोप-वे के निर्माण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया था। भूपेश सरकार के कार्यकाल में रोपवे के बजट दिया गया था, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। ट्रस्ट का चुनाव हो जाने के बाद रोप वे निर्माण अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *