मां-बेटा जिंदा जले, मौत:मां के मुंह-नाक से निकला खून, 10 फीट दूर सो रहे पति को पता ही नहीं चला

सिरोही में मां-बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई। बेटा अपनी मां के बगल में सोया हुआ था। बेटा पूरी तरह जल गया था। महज खोपड़ी का कुछ हिस्सा ही बचा। मां पैरों से लेकर पेट तक पूरी तरह से जल गई थी। घटना सिरोही के आबूरोड के मावल नदी के पास शनिवार रात करीब 11 बजे की है। डीएसपी गोमाराम ने बताया- परिवार सिरोही के सरूपगंज का रहने वाला है। गोविंद अपनी पत्नी सोनिया योगी (25) और तीन बच्चों के साथ मावल नदी के पास रहता था। 10-15 फीट दूर ही सोया था पति
पुलिस के मुताबिक परिवार कचरा बीनने का काम करता है। घटना के समय 10 से 15 फीट की दूरी पर ही पति दूसरे बच्चे के साथ सोया था। उसने पुलिस कहा कि उसे शनिवार रात 11:00 बजे पता चला घटना शनिवार रात की है दंपती ने शराब पी, खाना खाया और सो गए
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोविंद पूरे परिवार के साथ कचरा बीनने का काम करता है। पूरा परिवार आबूरोड में 14 फरवरी के मेले में गया था। शाम करीब 5:00 बजे वापस लौटा। पति-पत्नी ने शराब पी और 6:00 बजे खाना खाकर सो गए। शौच के लिए उठा तो पत्नी और बच्चा जले हुए मिले
पूछताछ में पति ने बताया- जब रात करीब 11:00 बजे वो शौच के लिए उठा तो पत्नी और बेटा जल चुके थे। उसने आसपास लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला की तीन बच्चे थे एक बच्चा पिता के साथ सो रहा था, जबकि बेटी ननिहाल गई हुई थी। चार माह का विष्णु अपनी मां के साथ सोया हुआ था। पुलिस ने बताया कि आबूरोड के राजकीय अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाया कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। स्पेशल टीम की मामले की जांच की जा रही है। महिला के पिता ने रीको थाने में रिपोर्ट दी है। डीएसपी गोमाराम ने बताया- घटना के बाद पुलिस ने आसपास जांच की तो ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल या केरोसिन नहीं मिला। पति से पूछताछ की तो उसका कहना है कि वो बीड़ी पीता है। पुलिस को अंदेशा है कि शराब के नशे में गोविंद ने बीड़ी या माचिस की तीली फेंकी होगी, इससे आग लग गई बेटे से 5 फीट दूर पड़ी थी मां
घटनास्थल पर जली कंबल के साथ 4 माह के बेटे का शव मिला है। यहां से 5 फुट दूर महिला का शव मिला। कपड़े तक जल चुके थे। संभवत: तड़पने के दौरान मुंह के गिरने से मुंह और नाक से खून आया है। डॉक्टर रजनीश गलवान ने कहा- महिला नशे में थी या नहीं और मौत किस हालत में हुई उसका खुलासा पीएम के बाद हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *