मां बोली- दामाद ने बेटी और उसके प्रेमी को मारा:मर्डर के बाद जंगल में फेंके शव, हजारीबाग में पड़ोसी से चल रहा था अफेयर

हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोनार डैम के पास जंगल में मिले दो शवों की पहचान हो गई है। मृतक लिली कुमारी और विजय कुमार महतो जरीडीह थाना क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाले थे। मृतका की मां पनवा देवी ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद मुकेश कुमार पर लगाया है। उन्होंने बताया कि लिली का विवाह बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह में हुआ था। लिली के दो छोटे बच्चे हैं। पड़ोसी विजय कुमार महतो से लिली का प्रेम संबंध था। मृतका की मां का आरोप है कि इसी कारण मुकेश ने दोनों की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। मृत युवक के भाई ने भी थाने में की शिकायत मृतक विजय कुमार महतो के भाई ने भी थाने में आवेदन देकर मुकेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों की पहचान कर ली है। मामला संदेहास्पद है। हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी। —————————————- इस खबर को भी पढ़ें… हजारीबाग के जंगल में मिला युवक-युवती का शव:कोनार डैम के पास सुनसान जगह पर पड़ी थी लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका हजारीबाग में शुक्रवार को युवक-युवती का शव बरामद किया गया। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, शव 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। युवक ने जींस-शर्ट पहन रखा था तो युवती ने साड़ी। घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *