मां भगवती क्लब ने लगाया भंडारा

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बस्ती जोधेवाल मुख्य मार्ग पर मां भगवती क्लब द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का विधिवत शुभारंभ मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने किया। इस धार्मिक आयोजन में भक्तों के लिए पूरी, आलू-छोले और खीर का लंगर विशेष रूप से तैयार किया गया था। अविनाश सिक्का ने कहा कि महादेव की कृपा अपरंपार है और भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य केवल किस्मत वालों को ही मिलता है। सेवा की इस कड़ी में सोनू गंभीर, दीपक गंभीर और संजीव गंभीर ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। साथ ही जतिन अरोड़ा, अमित सोनी, सनी सपरा, देवांश सोनी, विदु सोनी, मलकीत सिंह, प्रदीप गोयल और साहिल अरोड़ा ने पूरी तन्मयता के साथ लंगर वितरण की सेवा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *