मां भगवती मंदिर की तीसरी वर्षगांठ मनी

भास्कर न्यूज | मझिआंव मझिआंव खुर्द गांव स्थित मां भगवती मंदिर में मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा और सभी ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुई। इसके पश्चात गांव की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने माता भगवती के सुंदर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। जय अम्बे गौरी और मेरी झोली भर दे मां जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर ध्वनि ने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया। गांव की बुजुर्ग महिलाओं से लेकर युवा बहनों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर भजनों का आनंद लिया और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *