मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्र मेले में 51 कन्याओं का पूजन, भारत क्लब ने लगाया भंडारा

हनुमानगढ़ के अमरपुरा थेड़ी स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र मेला जारी है। गुरुवार को पांचवें दिन हनुमानगढ़ और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने मंदिर में माता का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। माता के दरबार में श्रद्धा और विश्वास से की गई प्रार्थना पूरी होने की मान्यता है। मेले का समापन 6 अप्रैल को रामनवमी पर होगा। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से आठ दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें नवरात्र पर 51 कन्याओं का पूजन हुआ। नगर परिषद के पूर्व अधिशाषी अभियंता सुभाष बंसल, हेमंत गोयल, नरेश गर्ग और दलीप भाटी, राजेंद्र शर्मा ने सपरिवार कन्या पूजन किया। समिति ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम, नि:शुल्क चिकित्सा सेवा और पेयजल की व्यवस्था की है। रामकुमार मंगवाना, अनिल जिंदल, सुनील धूड़िया समेत कई सदस्य सेवा कार्य में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *