भास्कर न्यूज |कान्हाचट्टी प्रखंड में इन दिनों अचानक टमाटर का भाव गिर गया है। टमाटर का भाव गिरने से प्रखंड के किसान खासे चिंतित है और इन्हें बैंक का कर्जा चुकाने की चिंता सता रही है । आज के 15 दिन पूर्व किसानों के टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे थे । लेकिन इधर हाल के दिनों में भाव गिरने से काफी मायूस दिख रहे है । मालूम हो की कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र टमाटर की खेती में काफी मशहूर है। यहां की टमाटर बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश व झारखंड के मंडियों में बेची जाती है और अच्छी पहचान है । बहरहाल आज किसान औने पौने दाम पर टमाटर बेचने को विवश है । प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों गाडियां टमाटर लेकर जाते देखी जाती है । इसमें किसान उपेंद्र सिंह व मुनेश्वर सिंह ने कहा कि हम बैंक से ऋण लेकर टमाटर की खेती कर रखे थे । लेकिन भाव गिरने से हम सबों को उचित दाम नहीं मिल रहा है । बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता हम सबों को सता रही है । भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण स्थित पुस्तकालय परिसर में रविवार को इटखोरी प्रखंड स्तरीय कानकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण संघ की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संरक्षक रामाशीष शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडेय और सचिव राजन पांडेय उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की संस्कृत भाषा को अनिवार्य विषय में रखा जाए। इसके लिए आगे के कार्यक्रम को भी किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि 7 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 7 जनवरी को इटखोरी प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इनमें विशेष रूप से झारखंड प्रदेश अंतर्गत सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में संस्कृत विषय के समुचित पठन-पाठन शुरू किया जाए एवं कर्मकांड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संस्कृत शिक्षकों एवं संस्कृत व्याख्याता की भी नियुक्ति की जाए। चतरा जिले में कर्मकांड और विप्र भवन हेतु सरकारी जमीन मुहैया कराई जाए। तथा परशुराम जयंती के दिन सरकारी छुट्टी घोषित किया जाए। सनातन धर्म की रक्षा हेतु सभी विद्यालयों में गीता का पाठ एवं भारतीय संस्कृति शुरू कराई जाए। भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु संस्कृत शिक्षा को झारखंड एवं पूरे राष्ट्र में अनिवार्य किया जाए एवं झारखंड में संस्कृत यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए आदि मांग शामिल है। बैठक में कहा गया कि आगामी 13 जनवरी को समाज के लोग एकत्रित होकर चतरा पत्थलदास मंदिर प्रांगण से शहर भ्रमण करते हुए समाहरणालय तक पद यात्रा निकालकर उपायुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सुपुर्द कर कार्यक्रम की समापन की जाएगी। इसमें समाज के प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय पांडेय के अलावा सचिव राजन पांडेय, प्रदेश सचिव बटेश्वर कुमार मिश्रा, प्रखंड संरक्षक रामाशीष शर्मा, सकलदेव शर्मा, प्रमोद पांडेय, पप्पू पांडेय, संजय कुमार शर्मा, विनोद पांडेय, आमोद पांडेय, संदीप कुमार शर्मा, सतीश तिवारी, पंकज कुमार शर्मा, अमित कुमार तिवारी, सोनू पांडेय, अमन कुमार पांडेय, रोशन पांडेय, मनीष पांडेय, साजन कुमार पांडेय, मिथिलेश पांडेय, कृष्णा पांडेय और सुबोध शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


