मां भद्रकाली मेला : गर्मी पर आस्था भारी, हजारों श्रद्धालु़ लाइनों में लगकर हुए नतमस्तक

भास्कर न्यूज | अमृतसर खजाना गेट स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में चल रहे वार्षिक मेले में शनिवार को सुबह से लोग माथा टेकने पहुंचने शुरू हो गए। मंदिर के महंतों ने मां काली और मां भद्रकाली का फूलों से शृंगार किया। गर्मी होने के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई और वह मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। सरकारी छुट्टी होने के कारण बच्चे, महिलाएं और नौजवान गर्मी की परवाह किए बिना पूजा सामग्री लेकर मां के दर्शनों को पहुंचे। मंदिर के महंतों की ओर से गर्मी को देखते हुए संगत के लिए कूलर, पंखे और ठंडे पानी की छबील लगाई गई थी। वहीं शहर की सभा सोसायटियों की तरफ से लंगर समेत अन्य खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। सुबह के समय महिला भजन मंडली की ओर से माता रानी का गुणगान किया। दोपहर को शहर की भजन मंडलियों ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर भक्तों को सराबोर किया। सुबह 4 बजे से लेकर रात तक लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु़ओं ने मंदिर में माथा टेका और मां काली, भद्रकाली को प्रसाद चढ़ाया। कई लोग मां को भोग लगाने के लिए शराब की बोतल, मुर्गा और बकरा लेकर मंदिर में पहुंचे। जबकि कई नव विवाहित जोड़ों ने मां भद्रकाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई भक्तजन नव विवाहित जोड़े और नवजन्मे बच्चों को लेकर माथा टिकवाने बैंड बाजों के साथ मंदिर में पहुंचे। दोपहर को शहर की प्रसिद्ध भजन मंडली ने मां का गुणगान किया। वहीं लंगर कमेटियों की तरफ से श्रद्धालु़ओं के लिए कड़ी चावल, पूड़ी-छोले, खीर, हलवा-पूड़ी का लंगर लगाया गया। वहीं स्पीकरों में ‘मेला मइया दा, आउंदा ऐ हर साल, लोकी नचदे ने, दर ते खुशियां नाल….’ समेत कई भजन बज रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *