मां-भवानी के जयकारों से गूंजा साइंस कॉलेज मैदान:शिवाजी ने झटके में चीर दी अफजल-खां की आंते; जाणता राजा के मंचन का आज आखिर दिन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भव्य ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा का मंचन शुरू हो चुका है। रविवार को इस नाटक का आखिरी दिन है। साइंस कॉलेज मैदान में शाम साढ़े छह बजे नाटक शुरू होता है। इससे पहले शनिवार यानी दूसरे दिन बड़ी संख्या में भीड़ इस नाटक को देखने को पहुंची। इस दौरान जैसे ही शिवाजी ने बाघनख से अफजल-खां की आंते चीरीं मां भवानी के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। इस तीन घंटे के नाटक में शिवाजी के जीवन के महत्वपूर्ण किस्से का जीवंत रूपांतरण किया गया है। इस नाटक का आयोजन राज्य युवा आयोग की ओर से कराया गया है। घोड़ों और सैनिकों की दिखेगी टोली मंचन के दौरान दर्शकों को पांच घोड़ों के साथ सैनिकों की टोली और शिवाजी महाराज के दृश्य बेहद करीब से देखने को मिला। पुणे से आए तकनीकी विशेषज्ञ कौशिक नाईक और वैभव जोशी मंच सज्जा और लाइटिंग पर जबर्दस्त काम किया है। भव्य साज-सज्जा और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी ने ‘जाणता राजा’ के मंचन को खास बनया है। देखिए तस्वीरें… लंबे ऑडिशन के प्रक्रिया बाद हुआ कलाकारों का सलेक्शन नाटक में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में लंबी ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित की गई। अलग-अलग आयुवर्ग के करीब 40 युवाओं, बच्चों और प्रौढ़ महिला-पुरुषों का चयन किया गया। चयनित कलाकारों ने निर्देशक योगेश शिरोळे के मार्गदर्शन में पहले मंडल परिसर में और फिर साइंस कॉलेज मैदान में बने विशाल मंच पर रिहर्सल शुरू कर दी। स्थानीय कलाकारों में प्रांजल बक्षी, वर्तिका क्षीरसागर, कृति लाड, आकांक्षा गद्रे, आस्था काले और अन्य कलाकारों ने उत्साह के साथ अभ्यास किया। स्थानीय लोगों को मिला है मौका रिहर्सल के दौरान कव्वाली नृत्य, पोवळा, कोळी गीत, दिंडी नृत्य और घाघर फूंकने जैसे पारंपरिक प्रस्तुतियों की बखूबी निभाया गया है। कॉलेज छात्राओं के साथ प्रौढ़ महिलाओं का तालमेल और ऊर्जा देखने लायक रही। पुरुष कलाकारों को भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गई हैं। आस्था काले एक विशेष विदेशी महिला की भूमिका में नजर आईं। निर्देशक के अनुसार स्थानीय कलाकारों को शिवाजी महाराज के जन्म, युवावस्था और राज्याभिषेक जैसे महत्वपूर्ण दृश्यों में प्रमुख स्थान दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *