मां शीतला का व्रत रखकर कच्ची लस्सी से श्रद्धालु करेंगे अभिषेक, मंगलवार को मंदिर में लगेगी रौनक

भास्कर न्यूज | जालंधर माई हीरां गेट रोड पर स्थित माता शीतला का मेला 10 मार्च सप्तमी वाले दिन से शुरू होगा और दो दिन यहां दूर-दूर से श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचेंगे। मंदिर के सेवादार कुणाल गोस्वामी ने बताया कि प्राचीन माता शीतला मंदिर सर्कुलर रोड में विश्व प्रसिद्ध माता शीतला माता का वार्षिक मेला भक्तों की ओर से धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेले को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और सारे सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई है। मंदिर के आसपास खिलौनों, मनियारी और सजावटी सामान की दुकानें सज चुकी हैं। बच्चों के लिए झूले भी लग गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह श्रद्धालु मां शीतला का व्रत रखकर पूजा और कच्ची लस्सी से अभिषेक करेंगे। मंदिर में शीतला माता की प्रतिमा। महंत बृजमोहन गोस्वामी, तेजिंदर गोस्वामी, जतिंदर गोस्वामी, पवन गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, बबलू गोस्वामी, वंश गोस्वामी, अंगद गोस्वामी ने बताया कि मीठी रोटी, गुड़, आटा, मीठे चावल, कच्चा दूध, कच्ची लस्सी, छोलिया और बाजरा आदि मां के दरबार में चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मां के भक्त सुबह तारों की छांव में माथा टेकने दरबार में पहुंच जाते हैं। मेला चैत्र महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शुक्रवार को स्त्री संकीर्तन मंडली की तरफ से मंदिर में माता रानी के भजनों का गुणगान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *