मां से मारपीट कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाला बेटा गिरफ्तार

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग नेवई पुलिस ने बैंककर्मी मां सरोज से मारपीट कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाले बेटे होशांग वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बेटा होशांग पढ़ाई के लिए बैंगलोर गया था। फार्मासिस्ट की पढ़ाई करने के दौरान वह ईसाई धर्म वालों के संपर्क में आ गया था। इसके बाद वह ईसाई धर्म मानने लगा था। पढ़ाई पूरी करके वह घर लौट आया था। उसे नौकरी के लिए विदेश जाना था, लेकिन उसका परिवार तैयार नहीं हो रहा था। इस वजह से वह अपनी मां पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा था। घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्ति भी उसने तालाब में फेंक दी। मां से मारपीट करता था। जिससे वह ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर हो जाए। पुलिस के मुताबिक आरोपी होशांग के पिता की करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *