माइक्रोफाइनेंस कर्मी ने किया प्रताड़ित; महिला ने की आत्महत्या:किस्त के लिए घर पहुंच बनाया प्रेशर, फंदे से झूली महिला, भाग खड़े हुए कर्मचारी

गिरिडीह जिले में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आ कर एक महिला ने जान दे दी। घटना तीसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव की सुलेखा देवी नाम की एक महिला ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। सूचना के अनुसार भुराई गांव के रहने वाले अमरजीत शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 40 हजार रुपए लोन लिया था। लोन लेने के बाद कंपनी के कर्मी किस्त की राशि लेने के लिए बार-बार उसके ऊपर दबाव डाल रहे थे। घर पहुंच कर किया प्रताड़ित आज अचानक कंपनी के कर्मी सुलेखा देवी के घर पहुंच कर पैसे मांगने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। सुलेखा देवी ने इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सुलेखा देवी को यह डर लगने लगा कि कंपनी के कर्मी उसके साथ कुछ गलत कर देंगे। इसके बाद सुलेखा ने अपने घर में फंदे से झूल अपनी जान दे दी। घटना के बाद कंपनी के कर्मी मौके से भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंच ली जानकारी घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गड़कुरा पंचायत के मुखिया इब्राहिम मियां को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया मौके पर पहुंचे और तीसरी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति अमरजीत शर्मा दूसरे राज्य में काम करते हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *