माइक्रोसॉफ्ट में फिर ऑउटेज, कई सर्विसेस 6 घंटे ठप रहीं:सोना ₹483 बढ़कर ₹77,175 पर पहुंचा, चांदी ₹1,010 बढ़कर ₹92,810 प्रति किलो पर पहुंची

कल की बड़ी खबर माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी रही। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को फिर आउटेज का सामना करना पड़ा। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 483 रुपए बढ़कर 77,175 रुपए पर पहुंच गया। चांदी 1,010 रुपए बढ़कर 92,810 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. माइक्रोसॉफ्ट में फिर ऑउटेज, कई सर्विसेस 6 घंटे ठप रहीं: भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए, आउटलुक और वनड्राइव जैसे प्रोडक्ट्स बंद पड़े दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को (10 दिसंबर) फिर आउटेज का सामना करना पड़ा। दुनियाभर के यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 के आउटलुक, वनड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसी प्रमुख सर्विसेस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। दोपहर 2:34 बजे शुरू हुए इस आउटेज की सबसे पहले डाउनडिटेक्टर पर रिपोर्ट की गई। इसके बाद शाम करीब 6:19 बजे शिकायतें टॉप पर थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यूजर्स को दोपहर करीब 3:19 बजे से परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. SEBI ने T+0 सेटलमेंट का दायरा 500 शेयरों तक बढ़ाया: खरीद-बिक्री के बाद फंड का सेटलमेंट सेम-डे होगा, अभी 25 स्टॉक्स इसके लिए एलिजिबल सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सेम डे सेटलमेंट (T+0) के लिए अब 500 कंपनियों को परमिशन दे दी है। मार्केट रेगुलेटर ने इस सिस्टम को इसी साल 28 मार्च से शुरू किया था। तब दोनों स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और NSE की केवल 25 कंपनियां ही एक दिन में शेयरों की खरीद-बिक्री के बाद फंड का सेटलमेंट कर सकती थीं। नई व्यवस्था 31 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। ज्यादा कंपनियों को इसकी अनुमति देकर SEBI सेटलमेंट सिस्टम को तेज करना चाहती है। फिलहाल मार्केट में T+1 सेटलमेंट सिस्टम चलन में है। यानी जिस दिन आप शेयरों को बेचेते हैं, पूरा पैसा उसके अगले दिन आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.1% घटा: लार्ज कैप फंड के इनफ्लो में भी 26.3% की गिरावट आई, स्मॉल कैप में ₹4,883.4 करोड़ का इन्वेस्टमेंट नवंबर 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में कुल निवेश ₹35,927.3 करोड़ रहा, जो अक्टूबर में ₹41,865.4 करोड़ की तुलना में 14.1% कम है। वहीं, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 26.3% की गिरावट आई है, जो अक्टूबर के ₹3,452.3 करोड़ से घटकर नवंबर में ₹2,547.9 करोड़ रह गया। हालांकि, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 9% की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अक्टूबर के ₹3,772 करोड़ से बढ़कर नवंबर में ₹4,112 करोड़ हो गया है। मिड कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 4.3% की मामूली वृद्धि देखी गई, जो अक्टूबर में में ₹4,683 करोड़ था और यह नवंबर में बढ़कर ₹4,883.4 करोड़ हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. चांदी ₹1,010 बढ़कर ₹92,810 प्रति किलो पर पहुंची: सोना ₹483 बढ़कर ₹77,175 पर पहुंचा, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने-चांदी के दाम में 10 दिसंबर को बढ़त देखने को मिली । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 483 रुपए बढ़कर 77,175 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 76,692 रुपए प्रति दस ग्राम थी। चांदी के दाम में भी तेजी रही। ये 1,010 रुपए बढ़कर 92,810 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 91,800 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. भारत में ट्रम्प के रिहायशी टावर तेजी से बढ़ रहे: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद 6 नए प्रोजेक्ट, अपार्टमेंट की न्यूनतम कीमत ₹4.5 करोड़ अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत ने भारत में उनके रिहायशी प्रोजेक्ट ट्रम्प टावर को तेज गति दी है। उनकी दूसरी जीत के बाद देश में एक डेवलपर ने आधा दर्जन नई डील का ऐलान किया। गंगनचुंबी इमारत ट्रम्प टॉवर में लग्जरी अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए है। इसे खरीदने का जश्न मानने के लिए न्यूयॉर्क में भव्य पार्टी रखी जाती है और खरीदार को सोने से तैयार स्मृति चिह्न दिया जाता। ये वो खूबियां हैं, जिनके दम पर भारत में ट्रम्प ब्रांड तेजी से बढ़ रहा है। ट्रम्प ने जब राष्ट्रपति बनने के लिए पहला चुनावी अभियान शुरू किया, तो भारत में ट्रम्प-ब्रांड की दो इमारतें मुंबई और पुणे में आकार ले रही थीं। 2016 में कोलकाता और गुरुग्राम में प्रोजेक्ट का विस्तार हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *