माउंट लिटरा जी स्कूल में खेलकूद स्पर्धा में स्टूडेंट्स ने दिखाया उत्साह

अलवर| माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा ने किया। स्कूल चेयरमैन कमल झिरीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलों से नेतृत्व क्षमता के विकास पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव ने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए स्टूडेंट्स को खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इस दौरान 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, विभिन्न ड्रिल्स तथा कक्षा 1 व 2 के लिए फन रेस शामिल रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर किडज़ी मोती डूंगरी की प्रधानाचार्य, किडज़ी पायल विनायक की प्रधानाचार्य तथा किडज़ी सूर्यनगर की प्रधानाचार्य दीपिका खंडेलवाल भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *