माघ पूर्णिमा मेले से लौट रहे नाबालिग की मौत:धमतरी में तेज रफ्तार बाइक ने ठेला व्यापारी को मारी टक्कर, 3 अन्य घायल

धमतरी जिले में सड़क हादसे में माघी पूर्णिमा मेले से लौट रहे एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक अपने मामा के साथ मेले में व्यवसाय करने गया था, लौटते समय यह हादसा हुआ। बुधवार रात जब मामा-भांजा मेले से व्यवसाय कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके ठेले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। देर रात वापस लौटते समय हादसा बता दें कि जिले के रुद्रेश्वर घाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन होता है। जहां पर आसपास क्षेत्र के फुटकर व्यापारी व्यवसाय करने के लिए आते है। इसी तरह मामा भांजा महानदी रुद्रेश्वर घाट तट पर में लगे मेले में व्यवसाय करने गए हुए थे और देर रात व्यवसाय कर वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकिल ने ठेले को मारी टक्कर रुद्री रोड पर मोटरसाइकिल सवार लोगों ने ठेले को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला सड़क किनारे पलट गया और मोटरसाइकिल में सवार लोग सहित मामा भांजा सड़क किनारे फेंका गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 16 साल के नाबालिग की मौत पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्री रोड के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हादसे में ग्राम देवरी निवासी यशवंत सिन्हा (16) की मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मामा संतोष सिन्हा ( 40) का इलाज धमतरी के निजी अस्पताल जारी है। वही मोटरसाइकिल में सवार दो अन्य लोगों का इलाज भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *