माचागोरा डेम से पेंच नदी में छूटा पानी:रबी सीजन के लिए मिलेगा पानी, किसानों ने दो दिन पहले की थी पानी छोड़ने की मांग

माचागोरा बांध से शनिवार दोपहर को पेंच नदी में पानी छोड़ा गया है। दरअसल 2 दिन पहले किसानों ने प्रशासन से नदी में पानी छोड़ने की मांग की थी, जिसके बाद आज माचागोरा बांध से पानी छोड़ दिया गया इससे अब गेहूं की फसल में किसान सिंचाई कर सकेंगे। 2 दिन पहले ही कोना पिंडरई, साजपानी, हिर्री, बेलपेठ, सहित आसपास ग्रामीणों एवं किसानों ने सिंचाई के लिए में पेंच नदी में पानी छोड़ने की मांग की थी ताकि स्टॉप डेम भर जाए और किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सके। ऐसे में आज पेंच नदी में पानी छोड़ दिया गया। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र में गेहूं और चने की फसल बड़े रकबे में लगाई गई है। इस सीजन में सिंचाई के लिए नदी में पानी नहीं छोड़ा गया था जिससे किसानों को परेशानी हो रही थी। अब पानी छूटने से फसलों की सिंचाई हो सकेगी। सांसद ने भी लिखा था कलेक्टर को पत्र
कुछ किसानों ने संसद से भी मांग की थी जिसके बाद सांसद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बांध से पानी छोड़ने की बात कही थी, पानी छूटने से अब किसान को फायदा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *