माचागोरा डैम में आज से शुरु होगा जल महोत्सव:20-25 दिसंबर तक होगा आयोजन, वॉटर एक्टिविटी के जरिए ले सकेंगे समारोह का आनंद

छिंदवाड़ा के इतिहास में पहली बार माचा गोरा बांध में जल महोत्सव की शुरुआत आज शनिवार से की जाएगी। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस जल महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है वही यहां पर आसपास से काफी पर्यटक आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से माचागोरा जल क्षेत्र में आयोजित हो रहे छिंदवाड़ा जल महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे किया जाएगा। माचागोरा जल महोत्सव के प्रचार-प्रसार में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय लोगों की सहभागिता के लिए जल महोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को चौरई में कार्निवाल का जश्नपूर्वक आयोजन किया गया। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार की उपस्थिति में चौरई एसडीएम कार्यालय से शाम लगभग चार बजे कार्निवाल की रंगारंग शुरुआत की गई। चौरई और आस-पास के अंचल से आए लोक कलाकारों ने इस कार्निवाल में अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर कोयादगार बनाने के लिए आकर्षक रथ तैयार करवाया गया था और लोगों ने तरह-तरह के मुखौटे पहनकर कार्निवाल में शिरकत की। इस कार्निवाल में जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व शहर के गणमान्य नागरिकों और शहवासियों की सहभागिता से जश्न के साथ मार्च भी निकाला गया। मार्च का नेतृत्व कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने किया। यह खेल होंगे आयोजित
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जल महोत्सव माचागोरा डेम के पास बाम्हनवाड़ा गांव के जलक्षेत्र में आयोजित हो रहा है, जो 20 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस जल महोत्सव में वॉटर एक्टिविटी होगी, जिसमें मोटर बोट, वॉटर जॉरविंग, जेट्स्की, बनाना राईड, पैडल बोट शामिल है। इसके साथ ही ग्रांउड एक्टीविटी में कमांडो नेट, वॉल क्लाईविंग, जिप लाइन, पैरासेलिंग, केंपिग होगी और एयर एक्टीविटी में टेम्पोलिन, आर्चरी, एयर गन शूटिंग, पैराग्लाईडिंग को शामिल किया गया है। पर्यटकों के लिए पंजीयन महोत्सव स्थल पर ही होगा। विद्यार्थियों व पर्यटकों के लिए दो दिन एक रात का पैकेज उपलब्ध है, जो बहुत ही किफायती है ताकि सभी पर्यटक इसका लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *