माठपुर में घायल गाय को नहीं मिला इलाज, परेशान पशुपालक

कुकदूर|पंडरिया ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र ग्राम माठपुर में गणेश माथुर की गाय का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल गाय के उपचार के लिए मोबाइल वेटनरी व्हीकल 1962 पर कॉल किया गया, लेकिन वहां से बताया गया कि आज ड्यूटी रोस्टर दशरंगपुर और पलानसरी क्षेत्र में है, इसलिए माठपुर में सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। साथ ही नजदीकी पशु चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद गाय को नजदीकी पशु चिकित्सालय कुकदूर ले जाया गया, लेकिन वहां अस्पताल बंद मिला। पशु चिकित्सालय के परिचालक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे खेत नपवाने में व्यस्त हूं और आज अपने अधिकारी को बोलकर छुट्टी ले चुके हैं। गणेश राम माथुर ने आगे बताया कि यह पशु चिकित्सालय अक्सर बंद रहता है। यहां के पदस्थ कर्मचारी अपने निजी कार्यों, दुकान और पोल्ट्री फार्म चलाने में व्यस्त रहते हैं। पूछने पर जवाब मिलता है कि वनांचल क्षेत्र में बहुत सारे गांव हैं, किस-किस फील्ड को देखा जाए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *