नव एकता भजन मंडली की ओर से मॉडल टाउन माता जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर तहसील पूरा चौक में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी शामिल हुए। भजन मंडली के सदस्य गोपाल, हरदीप सिंह और राजू ने बताया कि सुबह से ही भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इस अवसर पर विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें मंडली के कलाकारों ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


