माता-पिता काम करने गए, युवक ने लगाई फांसी

चैतमा| माता-पिता के काम करने जाने के बाद घर में मौजूद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मामले में जांच कर रही है। चैतमा चौकी अंतर्गत पटपरा निवासी भरत सिंह रविवार की सुबह कोठार में काम करने गया था। वहीं उसकी पत्नी सरपंच के घर पर मजदूरी करने गई थी। उस दौरान घर पर दंपती का पुत्र बिज्जू कुमार (19) अकेला था। पिता भरत सिंह काम करके जब 11 बजे घर लौटा तो वहां उसने कमरे में पुत्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया। बिज्जू की मौत हो चुकी थी। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद चैतमा चौकी पहुंचकर सूचना दी गई। परिजन युवक के आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *