माता रानी को चुनरी चढ़ाई गई

कोरबा | चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 15 ब्लॉक झरनापारा में भव्य आयोजन किया गया। झरनेश्वर महादेव सेवा समिति ने दुर्गा मंदिर 15 ब्लॉक एसईसीएल में माता रानी को चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा 15 ब्लॉक झरनापारा से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लिया और माता रानी की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान खीर का प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का था, बल्कि यह समुदाय के लोगों को एक साथ लाने का अवसर रहा। झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के प्रयासों से यह आयोजन सफल हुआ और लोगों ने माता रानी की कृपा और आशीर्वाद की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *