भास्कर न्यूज | जालंधर अदबी दुनिया ने मासिक कवि दरबार आयोजित किया। संरक्षक कीमती कैसर और उप प्रधान माधवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित किया गया। इस प्रोग्राम में जालंधर व आसपास के गांवों व शहरों से आए 25 कवियों ने भाग लिया। इस मौके शायरों ने मां बोली पंजाबी पर रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमाया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायर डॉ. यश नकोदरी को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक शायर जगदीश राणा ने मातृभाषा दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संचालन में महासचिव परमदास हीर, वित्त सचिव मनजीत सिंह, उर्मलजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. बलदेव सिंह बद्धन, राजपिंदर कौर, दीपिका अरोड़ा, दलजीत मैहमी, कुलविंदर गाखल, हरजिंदर सिंह जिंदी, कुलदीप दोसांझ, सुरिंदर मोहन, अशोक कुमार गोयल, प्रोफेसर रमण शर्मा, नगीना सिंह, बेबी एकमजोत कौर, सुरजीत कौर, हीरा लाल मल्होत्रा, सुरिंदर गुलशन व अन्य उपस्थित थे।


