मातृ-पितृ पूजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बाड़मेर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर नगर की ओर से शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। प्रांत सहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हमला हुआ था। पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को जवानों की बस से टकरा दिया। इस भीषण विस्फोट में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। भारत में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की स्मृति में ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है। नगर मंत्री विक्रम गढ़वीर ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राणसिंह राजपुरोहित, दिलीप राजपुरोहित, भागीरथ चौधरी, महिपाल सिंह, प्रेमसिंह राजपुरोहित , डलाराम अहंपा, मोहित सारस्वत, किशन सिंह राजपुरोहित, खुमानसिंह, रोहन सिंह उपस्थित रहे। इसी प्रकार सार्थक संकल्प वेलफेयर सोसायटी बाड़मेर की ओर से शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसायटी के दिलीप त्रिवेदी ने बताया कि उपस्थित नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सोमेश्वर नारायण शर्मा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर रमेशसिंह इंदा, रघुवीरसिंह तामलोर, आईदान राम , घेवरसिंह राजपुरोहित, हनुमंतसिंह, दीपेश शर्मा, स्वरूप सिंह भाटी, अनिल राव, सुखदेव, जितेंद्र मौजूद रहे। बाड़मेर. श्रद्धांजलि देते हुए टीम सदस्य। बाड़मेर| भिंयाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमर सिंह की ढाणी में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को वोट के महत्व व जिम्मेदार मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वेदाराम ने कहा कि अपने वोट का राष्ट्र हित में सदुपयोग जरूर करें। वोट लोकतंत्र की आधारशिला है और हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जागरूक होकर सही निर्णय लें। पाती मां और पिता के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने अभिभावकों को पत्र लिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *