बेमेतरा| ऑल इंडिया लीनेस क्लब बेमेतरा प्रेरणा गोल्ड की एरिया ऑफिसर शारदा तिवारी ने मातृ-पितृ पूजन दिवस के मौके पर कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा की। इस मौके पर उन्हें भोजन कराकर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इस अवसर पर क्लब की उमा तिवारी, विनोद राघव, निधि, निम्मी पटेल, वीणा शर्मा, श्रद्धा शर्मा उपस्थित थे।


