मातृ-पितृ पूजन महोत्सव की तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बच्चों को संस्कार की शिक्षा देने के उद्देश्य से मातृ-पितृ पूजन महोत्सव कार्यक्रम होगा। श्री योग वेदांत समिति का दावा है कि प्रदेश के 6 जिले के 1200 बच्चे व उनके माता-पिता पहुंच सकते हैं। आयोजन को लेकर शुक्रवार को तैयारी चलती रही। 15 फरवरी को भी विविध कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के प्रमुख पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चे व युवाओं को संस्कारवान बनाना है, जिसका असर भविष्य में दिखेगा। परिवार तभी सुरक्षित रहेगा, जब शुरु से ही बच्चों को बेहतर संस्कार मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर मातृ-पितृ पूजन महोत्सव कार्यक्रम पिछले कई साल से कराते आ रहे हैं। आगे भी हर साल यह आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में बालोद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर चौकी, कांकेर सहित अन्य जिले के बच्चे, युवा अपने माता-पिता के साथ शामिल होंगे। सामूहिक रूप से अपने माता-पिता की पूजा करेंगे। थाल सजाकर आरती उतारकर, तिलक लगाकर, फुल माला पहनाकर, सिर झुकाकर आर्शीवाद लंेगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *