लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने पंजाबी भाषा से संबंधित विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में भाग लिया। इसमें सातवीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने मातृभाषा पंजाबी में कविता वाचन किया और इससे संबंधित चार्ट बनाकर इस भाषा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त चौथी कक्षा के स्टूडेंट्स ने मातृभाषा पंजाबी से संबंधित नारा वाचन गतिविधि में भाग लिया। स्कूल की टीचर्स आरती ने पंजाबी मातृभाषा दिवस का महत्व स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान समय में यद्यपि अलग-अलग भाषाओं को सीखने की जरूरत होने के बावजूद भी हम अपने विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति केवल अपनी मातृभाषा में ही कर सकते हैं। इस अवसर में प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को मातृभाषा को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया।


