कीरतपुरा गांव स्थित एक निजी स्कूल में श्रीमाथुर चतुर्वेदी महापरिषद करौली के तत्वाधान में सामाजिक जन संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और नवनियुक्त तथा चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता माथुर चतुर्वेदी महापरिषद राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष ह्रदेश चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव चतुर्वेदी डबरा (राष्ट्रीय संरक्षक) एवं रामस्वरूप चतुर्वेदी करौली (रा०संगठन मंत्री) रहे। रतन चतुर्वेदी ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों, भारतीय सेना में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव ने कहा कि नवयुवकों के हाथ में ही देश का भविष्य होता है। इसलिए युवाओं का समय समय पर मार्गदर्शन करना चाहिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामस्वरूप चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा जागृत होती है। जिससे वो लक्ष्य की और पूर्ण क्षमता से बढ़ते हैं। ह्रदेश चतुर्वेदी प्रान्तीय अध्यक्ष एवं चतुर्भुज ने सामाजिक एकता और संस्कारों पर बल दिया। साथ ही उपस्थित जन समूह से अधिक से अधिक महा परिषद की सदस्यता लेने की अपील की। राजेश चतुर्वेदी एवं घनश्याम चतुर्वेदी द्वारा सामाजिक एकता बनाए रखने तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करने पर जोर दिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजकुमार चतुर्वेदी आगरा, शैलेश चतुर्वेदी जयपुर, राजेश चतुर्वेदी रघुवंशी (प्रदेश मंत्री ), घनश्याम चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी, करौली जिलाध्यक्ष कैप्टन परमानंद चतुर्वेदी, संरक्षक धर्मचंद चतुर्वेदी, चतुर्भुज चतुर्वेदी, नरेंद्र चतुर्वेदी, रामरूप चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, बैद्यनाथ चतुर्वेदी,राघव चतुर्वेदी, रामावतार चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


