मादक पदार्थ तस्करी के मामले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार:देवल्दी गांव में छापा मारकर पकड़ा, 4 कार 6 बाइक भी जब्त की

प्रतापगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे बाप, बेटे सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। देवल्दी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 4 कार और 6 बाइक भी बरामद की गई। आरोपी तस्कर मानवाधिकार की आड़ में तस्करी का काम करते थे। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि बीती 16 दिसंबर को पुलिस ने देवल्दी गांव में दबिश के दौरान मादक पदार्थ एमडी बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने के उपकरण और लगभग 40 करोड़ रुपए का ड्रग्स बनाने का केमिकल जब्त किया था। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तभी से पुलिस लगातार इस गांव और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है। आज देवल्दी गांव में दबिश के दौरान पुलिस ने कोतवाली थाने में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार वकील खान उसके बेटे समीर खान और फरीद खान पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 4 कार और 6 बाइक भी जब्त की है। वकील खान का एक और बेटा शोएब खान फरार चल रहा है। वकील खान पठान अपने आप को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश सचिव बताता था,उसके पास से पुलिस ने एक नेम प्लेट और आईडी कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस अब तीनों से पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *