मादलिया गांव में गोशाला को चारे के लिए राशि दान:गैर मंडलियों ने दिया सहयोग, गौ सेवा का दिया संदेश

मादलिया गांव स्थित निर्माणाधीन श्री महावीर मरुधर केसरी गोशाला को गैर मंडलियों ने गायों के चारे के लिए सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि गैर मंडलियों द्वारा गैर कार्यक्रमों के दौरान एकत्रित की गई थी। होली के बाद धुलंडी के अवसर पर आयोजित रामा श्यामा ढूंढ कार्यक्रम के तहत 36 कौम की दो गैर मंडलियों ने विभिन्न स्थानों पर बच्चों के ढूंढ कार्यक्रम किए। इस दौरान गैरियों ने चंग की थाप पर फाग गीतों पर शानदार नृत्य भी प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से एकत्रित हुई राशि को गैर मंडलियों ने निर्माणाधीन गोशाला में गायों की सेवा और चारे के लिए समर्पित किया। गौशाला के अध्यक्ष गौतमचंद लोढ़ा और अन्य पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए गैर मंडलियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *