माधव विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रोग्राम का विस्तार:चेयरमैन डॉ. राजकुमार बोले- एक्सपर्ट लेक्चर और वर्कशॉप से बढ़ा स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस; जॉब मार्केट के अनुसार तैयार हो रहे युवा

माधव विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और स्किल डेवलपमेंट को लेकर लगातार नई पहलें की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ प्रोफेशनल और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कैंपस में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल लर्निंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार ने कहा- यूनिवर्सिटी ने प्रोफेशनल, टेक्निकल और स्किल बेस्ड प्रोग्राम्स का विस्तार किया है। स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए नियमित रूप से इंडस्ट्री इंटरैक्शन, एक्सपर्ट लेक्चर, सेमिनार, वर्कशॉप और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही हैं। इससे छात्रों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ रहा है और उन्हें बेहतर करियर ऑप्शन मिल रहे हैं। सोशल एक्टिविटी और कम्युनिटी कनेक्ट पर भी जोर विश्वविद्यालय की ओर से नेशनल सर्विस स्कीम के तहत सोशल अवेयरनेस कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं। ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन प्रोग्राम और ग्रामीण क्षेत्रों में एजुकेशन प्रमोशन जैसी एक्टिविटी के जरिए समाज से जुड़ाव मजबूत किया जा रहा है। प्रबंधन का मानना है कि एजुकेशन का रियल इम्पैक्ट तभी दिखता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मॉडर्न फैसिलिटी से बेहतर हुआ लर्निंग एनवायरनमेंट कैंपस में मॉडर्न लैब्स, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, समृद्ध लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। इन सुविधाओं से स्टूडेंट्स को मल्टी-डायमेंशनल डेवलपमेंट का अवसर मिल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आने वाले समय में भी नई इनिशिएटिव के जरिए एजुकेशन स्टैंडर्ड को और मजबूत किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी नेशनल और ग्लोबल लेवल पर कंपिट कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *